Ordering Food at a Restaurant
Waiter: Good evening! Welcome to our restaurant.
वेटर: शुभ संध्या! हमारे रेस्तरां में आपका स्वागत है।
Customer: Good evening. Could we see the menu card, please?
ग्राहक: शुभ संध्या। क्या हम कृपया मेनू कार्ड देख सकते हैं?
Waiter: Of course, sir. Here you are.
वेटर: बिल्कुल, सर। यह लीजिए।
Customer: Thank you. Please give us a few minutes to decide.
ग्राहक: धन्यवाद। कृपया हमें निर्णय लेने के लिए कुछ मिनट दीजिए।
Waiter: Certainly. I will be back shortly to take your order.
वेटर: ज़रूर। मैं आपका ऑर्डर लेने के लिए शीघ्र ही वापस आऊंगा।
(A few minutes later) Customer: Excuse me, we are ready to order now.
ग्राहक: माफ़ कीजिए, अब हम ऑर्डर देने के लिए तैयार हैं।
Waiter: Great. What would you like to start with?
वेटर: बढ़िया। आप शुरुआत में क्या लेना चाहेंगे?
Customer: What do you recommend in soups?
ग्राहक: आप सूप में क्या सलाह देंगे?
Waiter: Our tomato basil soup is very popular.
वेटर: हमारा टमाटर बेसिल सूप बहुत लोकप्रिय है।
Customer: Okay, we will have one of that. And one plate of Honey Chilli Potato.
ग्राहक: ठीक है, हम एक वो लेंगे। और एक प्लेट हनी चिली पोटैटो।
Waiter: Noted. And what would you like for the main course?
वेटर: नोट कर लिया। और आप मुख्य भोजन में क्या लेना चाहेंगे?
Customer: We will have one Paneer Butter Masala and one Dal Tadka.
ग्राहक: हम एक पनीर बटर मसाला और एक दाल तड़का लेंगे।
Waiter: Good choice. How spicy would you like the dishes?
वेटर: अच्छा चुनाव है। आप व्यंजन कितने मसालेदार चाहेंगे?
Customer: Please make them medium spicy, not too hot.
ग्राहक: कृपया उन्हें मध्यम मसालेदार बनाएं, बहुत तीखा नहीं।
Waiter: Sure. What would you like to have with it in breads?
वेटर: ज़रूर। आप इसके साथ ब्रेड (रोटी) में क्या लेना चाहेंगे?
Customer: We’ll have four butter naans.
ग्राहक: हम चार बटर नान लेंगे।
Waiter: Okay. Would you like to order any drinks?
वेटर: ठीक है। क्या आप कोई पेय ऑर्डर करना चाहेंगे?
Customer: Yes, please bring two glasses of fresh lime soda.
ग्राहक: हाँ, कृपया दो गिलास ताज़ा नींबू सोडा ले आइए।
Waiter: Let me confirm your order: one tomato soup, one honey chilli potato, one paneer butter masala, one dal tadka, four butter naans, and two fresh lime sodas.
वेटर: मैं आपका ऑर्डर दोहरा देता हूँ: एक टमाटर सूप, एक हनी चिली पोटैटो, एक पनीर बटर मसाला, एक दाल तड़का, चार बटर नान, और दो ताज़ा नींबू सोडा।
Customer: Yes, that’s perfect. Thank you.
ग्राहक: हाँ, यह बिल्कुल सही है। धन्यवाद।

Pingback: Conversation – Hamaraschool.com